)
Drunk Driver Viral Video: सरगुजा में एक शराबी रिक्शा चालक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियों में देखा जा सकता है कि गांधी चौक पर बने ट्रैफिक सिंग्नल पर एक शराबी रिक्शा चालक सड़क पर लेटा हुआ है, जिससे वाहनों को भी आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारी ने बड़ी मुश्किल से समझाकर उसे एक तरफ कराया.