केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पिछोर में हुई जनसुवाई के दौरान आवेदकों के आवेदनों को सिंधिया जी के जाने के बाद फेंक दिया गया था, जिस पर आज कार्रवाई करते हुए तीन पटवारियों और दो बाबुओं को निलंबित किया गया है. शिकायतकर्ताओं ने घटना का वीडियो भी बना लिया था. वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है.