छतरपुर: पुलिस ने एक बड़े फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 सिम विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के 'ऑपरेशन फास्ट' के तहत की गई, जिसमें 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. एडिशनल एसपी विदिता डागर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये आरोपी ग्राहकों के दस्तावेजों से फर्जी सिम निकालकर बेचते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी और अन्य अपराधों में किया जाता था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि