)
ग्वालियर के इंडस्ट्रीज एरिया विक्की फैक्ट्री के पास प्लास्टिक की फैक्ट्री में रविवार शाम को भीषण आग लग गई. कुछ देर बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. फैक्ट्री के अंदर तीन लोग फंसे हुए थे, जिन्हें देर रात सुरक्षित बाहर निकाला गया. करीबन दो दर्जन दमकल गाड़ियों की सहायता से सुबह होते-होते आग पर काबू पाया गया.