Published: Apr 29, 2025, 02:44 PM IST|Updated: Apr 29, 2025, 02:44 PM IST
Gwalior Bank Robbery-ग्वालियर के बिजौली में एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई हैं. जहां चोर ने रात में खिड़की तोड़कर पहले तो बैंक में एंट्री की और फिर स्ट्रांग रूम से 734 चेक चोरी कर ले गया. चोर ने बड़े ही दिमाग से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया. चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है.