Published: Feb 16, 2025, 03:55 PM IST|Updated: Feb 16, 2025, 03:55 PM IST
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस भिंड के गौहद चौराहे पर दुर्घटना का शिकार हो गई. बस अनियंत्रित होकर पलट हो गई. बस में सवार एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया. दो घायलों में की हालत गंभीर बताई जा रही है.