Harda District Heavy Rain: मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है, हरदा जिले में लगातार हो रही बारिश से 50 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. बताया जा रहा है कि नदी नाले उफान पर आने से कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे में फिलहाल जिला प्रशासन भी अलर्ट पर बना हुआ है.