Bhopal video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित फोर्ड एक्सटेंशन में एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया. यह महिला अपने प्रेमी के भाई के घर हथौड़े और कटार के साथ पहुंची. उसने पहले हथौड़े से ताला तोड़ा, फिर घर में घुसकर गैस चूल्हे पर बैठकर पूरे घर में आग लगाने की कोशिश की. सूचना मिलने पर जब पुलिस उसे थाने लाई, तो महिला ने वहां भी जमकर हंगामा किया. स्थिति को काबू