Published: Sep 20, 2025, 01:44 PM IST|Updated: Sep 20, 2025, 01:44 PM IST
Gwalior Video: ग्वालियर के पुराना पड़ाव ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार पलट गई, जिसके बाद कार चला रहा युवक और उसका साथी गाड़ी की नंबर प्लेट निकालकर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.