)
Rewa Video: रीवा के शिल्पी प्लाजा में एक दंपती पर सरेआम हमला करने का मामला सामने आया है. पति-पत्नी को गाड़ी से जुड़े एक छोटे से विवाद पर बेरहमी से पीटा गया, और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि हमला करने वालों में एक पूर्व कांग्रेस पार्षद भी शामिल था. यह घटना सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में हुई. वीडियो में पति को पीटते हुए दिखाया गया है, जबकि उसकी पत्नी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है.