Published: Dec 26, 2025, 08:44 PM IST|Updated: Dec 26, 2025, 08:44 PM IST
Indore News-इंदौर के राऊ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में हुई 15 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. फिल्म 'बंटी-बबली' से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि शिक्षित युवा हैं जिनकी AI के चलते नौकरी चली गई थे. उन्होंने खर्चे पूरे करने के लिए चोरी को अंजाम दिया था.