)
Indore Video: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े गुंडागर्दी की. वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने घर में घुसकर हेलमेट और कुर्सियों से हमला किया. बदमाशों ने घर के मालिक को बाहर खींचकर पीटा और बीच-बचाव करने आई उसकी बेटियों से भी मारपीट की. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.