Published: Apr 18, 2025, 11:44 PM IST|Updated: Apr 18, 2025, 11:44 PM IST
heart attack in gym-जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत गोल्ड जिम में एक्सरसाइज करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई. उनका वर्कआउट के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया था. तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार सुबह की है. यतीश सिंघई (52) फिटनेस को लेकर एक्टिव थे. रोज की तरह वो जिम पहुंचे थे, वर्कआउट के बाद उन्होंने डंबल नीचे रख और गिर गए. हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.