)
Jyotiraditya Scindia Video: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी रैंप वॉक करते नजर आए. फैशन शो में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना जलवा बिखेरा. उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.