Published: Sep 12, 2025, 08:33 AM IST|Updated: Sep 12, 2025, 08:33 AM IST
Kabardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बोडला थाना क्षेत्र के पास रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर कंटेनर नाले में घुस गया. बताया जा रहा है कि कंटेनर में लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैसे कूलर, पंखा और गैस चूल्हा बगैरा रखा हुआ था. लोगों को जैसे ही पता चला कि उन्होंने वहां सामान भरना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे करके पूरा सामान गायब कर दिया. हादसे के बाद से चालक मौके से फरार है.