Published: Jan 13, 2025, 04:33 PM IST|Updated: Jan 13, 2025, 04:33 PM IST
Kabirdham District: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बैगा परिवारों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है. कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे, यह सम्मान उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर प्राप्त हुआ है.