इस तरह हुई साल 2023 के आखिरी भस्म आरती, भगवान महाकाल को रजत मुकुट अर्पित कर किया श्रृंगार
शिखर नेगी Sun, 31 Dec 2023-9:26 am,
Mahakal bhasma aarti: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के सुबह 4 बजे साल 2023 की आखिरी भस्म आरती हुई. भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया. बाबा महाकाल को चंदन आभूषण अर्पित कर रजत मुकुट से भव्य श्रृंगार किया गया. देखिए VIDEO