)
बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में नक्सलियों की मांद में घुसकर लोहा लेते शहीद हुए बालोद के वीर सपूत वासित कुमार का पार्थिव देह जब बालोद पहुंचा तो गृह ग्राम से लेकर मुख्यालय तक लोगों की आंखें पसीज गईं. वीर सपूत की इस अंतिम यात्रा में शहादत को सलाम करते हुए गांव के युवा साथियों ने रैली निकाली. पार्थिव देह जब शहीद के घर पहुंचा तो परिवार बेसुध हुआ. पत्नी की सिसकती चीखों से पूरा गांव सन्न हो गया, जिले के विधायक और सभी वरिष्ठ नेता भी शहीद को नमन करने पहुंचे.