Published: Dec 12, 2025, 12:11 PM IST|Updated: Dec 12, 2025, 12:11 PM IST
Raipur News-रायपुर में ट्रेन से मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया, जहां रेलवे पुलिस और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में छह बच्चों को रेस्क्यू किया गया. जानकारी के अनुसार, बच्चों को कोलकाता से मुंबई ले जाकर फैक्ट्री में काम कराने की तैयारी थी. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है. सभी बच्चों को सुरक्षित कस्टडी में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है.