Bhopal Fire: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्टन की फैक्ट्री में रविवार शाम 7:10 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाने के लिए दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन देर रात तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था. फैक्ट्री के ठीक पीछे बनी कई झुग्गियां भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने