Ratlam Video: मंगलवार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे रतलाम में एक दो-मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए. अपनी जान बचाने के लिए परिवार को दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदने पर मजबूर होना पड़ा. इस मुश्किल घड़ी में एक मासूम तीन साल के बच्चे को भी खिड़की के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर