Published: Jan 20, 2025, 01:33 PM IST|Updated: Jan 20, 2025, 01:33 PM IST
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार झुग्गीवालों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. इसकी शुरुआत राजधानी भोपाल से शुरू हो रही है. वल्लभ भवन के आसपास झुग्गियों की 8 हजार करीब झुग्गियां बनी हुई हैं. इन झोपड़ी में रह रहे परिवारों को सरकार दक्षिण पश्चिम विधानसभा के भीतर ही फ्लैट बनाकर देगी. राजधानी भोपाल के बाद प्रदेश के दूसरे महानगरों को भी झुग्गी मुक्त किया जाएगा.