Published: Mar 16, 2025, 11:33 AM IST|Updated: Mar 16, 2025, 11:33 AM IST
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. देर रात राजगढ़ सहित कई जिलों में बारिश हुई. बारिश के चलते किसानों की खेत में कटी पड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. भिंड मुरैना झाबुआ रतलाम पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ में बारिश की संभावना जताई है.