Published: Feb 03, 2025, 03:55 PM IST|Updated: Feb 03, 2025, 03:55 PM IST
Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीयन निकाय और पंचायत का चुनाव चल रहा है. इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन के आखिरी दिन नाम वापस ले लिया. ऐसे में इन सीटों पर बीजेपी निर्विरोध जीत गई. इसको लेकर कांग्रेस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा पार्टी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी, जिसने चुनाव से अपना नाम वापस लिया है.