Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया. सतेंद्र सिंह लोहिया को खेल के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. वे मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं. सतेंद्र सिंह लोहिया 70 प्रतिशत तक दिव्यांग हैं. वे एशिया के पहले पैरा-तैराक हैं, जिन्होंने नॉर्थ चैनल पार कर इतिहास रचा है. ये इतिहास उन्होंने एक रिले इवेंट में रचा था. देखें वीडियो-