बैतूल जिले में बारिश आफ़त बनकर बरस रही है. नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों को रोज़ाना अपनी जान दांव पर लगाकर उफनती नदी पार करनी पड़ती है. यह दिल दहला देने वाला वीडियो बैतूल के समीप सिल्लौट गांव का है. यहां पाकड़ाघाट नदी पर पुलिया तक नहीं बनी. नतीजा यह कि मासूम छात्रों और ग्रामीण रोज़ाना इस उफनती नदी को पार करने को मजबूर हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूली बच्चे