Published: Feb 10, 2025, 10:44 AM IST|Updated: Feb 10, 2025, 10:44 AM IST
chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. सोने-चांदी के जेवरात चमकाने के नाम पर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. जो दुर्ग भिलाई और रायपुर में घटना को अंजाम दिए थे.