Raisen Swing Accident: रायसेन जिले के खंडेरा माता मंदिर परिसर में लगे मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया. चल रहे झूले (फेरिस व्हील) का एक हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई. झूले में बैठे लोग जोर-जोर से चीखने लगे और नीचे मौजूद श्रद्धालु एवं मेले में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला. (रिपोर्टः राज किशोर, रायसेन)