Published: Aug 03, 2025, 12:44 PM IST|Updated: Aug 03, 2025, 12:44 PM IST
Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में करीब 16 बस सवार श्रद्धालु घायल हुए हैं. सभी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने धर्मनगरी उज्जैन जा रहे थे. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां सभी का इलाज शुरु हो चुका है. ये दर्दनाक सड़क हादसा जिले के करणवास थाना इलाके का है.