)
Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना की बॉर्डर पर घने जंगलों के बीच बने नक्सलियों के ट्रैनिंग कैंप पर सुरक्षाबलों के जवानों ने कब्जा कर लिया है. मंगलवार को कोबरा बटालियन के जवानों ने ट्रैनिंग कैंप में धावा बोलकर उसे अपने कब्जे में लिया और यहां बने स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया, ट्रेनिंग कैंप में बैरक और झोपड़ियां बनी हुई थी, यहां की हाईटेक चीजें भी मौजूद थी.