Published: Dec 27, 2025, 02:33 PM IST|Updated: Dec 27, 2025, 02:33 PM IST
Sehore Video: सीहोर के जमशेद नगर में गणेश मंदिर रोड पर दो नाबालिग स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने एक मुस्लिम युवक को गलत हरकतें करते हुए देखा और उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी. इसी दौरान दो और युवक तलवारें लेकर मौके पर पहुंचे और आरोपी को जबरन छुड़ा लिया. बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस की मदद से आरोपी को फिर से पकड़ लिया गया.