Raipur News: पीसीसी चीफ दीपक बैज के सरकारी आवास में एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है. एक अज्ञात व्यक्ति पर सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद घर में घुसकर वीडियो ग्राफी का आरोप है. कांग्रेस महासचिव मलकीत सिंह गैदू ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है. यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी दीपक बैज के घर की रेकी के आरोप लग चुके हैं, जिसमें सिविल ड्रेस में दो पुलिसकर्मी पकड़े गए थे.