Ratlam Chor Viral Video: रतलाम से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां चोरी करने के लिए गया एक शातिर चोर अपनी ही चालाकी में फंस गया. खुद की जान जोखिम मे डाल बैठा. दरअसल, दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मॉल में देर रात चोरी की नीयत से एक चोर घुस गया. उसी समय गश्त कर रही पुलिस की नजर मॉल में हलचल पर पड़ी. पुलिस ने मॉल की चारों मंजिल खंगाल डाली, लेकिन चोर कहीं नजर नहीं