mp news-टीकमगढ़ में चलती कार में अचानक आग लगी. घटना के वक्त कार में लोग सवार थे. आग लगने के बाद कार में सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ियाला के पास नहर रोड की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.