उमरिया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन युवकों की मौत

Umaria Video: उमरिया जिले के ताला मार्ग पर ग्राम खैरा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया. मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

रेकमेंडेड वीडियो