Published: Sep 08, 2025, 10:44 AM IST|Updated: Sep 08, 2025, 10:44 AM IST
Ujjain Mahakal Temple: चंद्र ग्रहण के सूतक काल के बाद, सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के मंदिर का विधिवत शुद्धिकरण किया गया. ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट रोजाना समय से एक घंटे पहले बंद कर दिए गए थे. ग्रहण खत्म होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने पूरे मंदिर परिसर, चांदी द्वार से लेकर गर्भगृह, नंदी हॉल और शिखर को शुद्ध करने का कार्य किया. देखें पूरा वीडियो