Published: Sep 21, 2025, 11:55 AM IST|Updated: Sep 21, 2025, 11:55 AM IST
Ujjain Video: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 को अब एक नए कानून के तहत आयोजित किया जाएगा. सरकार 70 साल पुराने 'मध्य भारत सिंहस्थ मेला एक्ट 1955' को खत्म करके एक नया कानून ला रही है. इस नए कानून में कलेक्टर को और अधिक अधिकार दिए जाएंगे. साथ ही, नियम तोड़ने वालों पर आर्थिक दंड और सजा का भी प्रावधान होगा.