Published: Sep 22, 2025, 08:33 AM IST|Updated: Sep 22, 2025, 08:33 AM IST
Ratlam Video: रतलाम के प्राचीन कालिका माता मंदिर में नवरात्रि महापर्व की शुरुआत हो गई है. यहां की खास परंपरा के अनुसार, सुबह के समय गरबा किया जाता है. भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में शहनाई और ढोल की धुन पर गरबा किया. इसके साथ ही, मंदिर में घटस्थापना भी की गई, जो पूरे नौ दिनों तक चलेगी. आने वाले नौ दिनों तक यह इसी तरह की धार्मिक और भक्तिमय तस्वीर देखने को मिलेगी.