Published: Sep 15, 2025, 12:00 PM IST|Updated: Sep 15, 2025, 12:00 PM IST
Morena Video: मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड पर सामान खरीदने के बाद पैसे न देने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. दुकानदार को तीन से चार लोगों ने उसकी दुकान से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से पीटा. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.