Published: Sep 13, 2025, 01:33 PM IST|Updated: Sep 13, 2025, 01:33 PM IST
Raisen Video: रायसेन के मंडीदीप में एक बार फिर महिला गिरोह की दबंगई का मामला सामने आया है. इस गिरोह ने वसूली के लिए एक और महिला के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह मंगल बाजार में सक्रिय है और आए दिन लोगों को अपना शिकार बनाता है. पूरा मामला मंडीदीप थाना क्षेत्र का है.