Damoh Video: दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर प्लेटफार्म और परिसर यात्रियों से खचाखच भरा था. इसी बीच दो गुट आपस में भिड़ गए. पहले कहासुनी हुई और फिर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के बीच इस हद तक हाथापाई हुई कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस परिसर में अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहे ग्रामीण इलाकों के यात्री इधर-उधर भागते नज़र आए. दोनों तरफ से न सिर्फ़ लात-घूंसे चले, बल्कि पथराव भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल