मप्र: मानसून की दस्‍तक से मौसम हुआ सुहाना, जारी रहेगी बारिश
Advertisement

मप्र: मानसून की दस्‍तक से मौसम हुआ सुहाना, जारी रहेगी बारिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश के चलते शुक्रवार को गर्मी से राहत है. 

फाइल फोटो

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश के चलते शुक्रवार को गर्मी से राहत है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में भी राज्य में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा. 

राज्य में शुक्रवार की सुबह से गर्मी का असर बीते दिनों के मुकाबले कम है. अधिकांश हिस्सों में हल्के बादलों का डेरा है, जिससे बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में राज्य के कई भागों में बादल बरसे, जिससे तापमान में गिरावट आई है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है. 

मप्र: तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, गरज के साथ बारिश होने की संभावना

राज्य में मानसून की दस्तक के साथ मौसम के मिजाज बदले हैं. शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिगरी और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा. 

Trending news