MP का वैष्णो देवी कहलाता है यह मंदिर, जल पीने से होता है चमत्कार
Harsh Katare
Nov 20, 2025
अद्भुत चमत्कारी मंदिर
मध्यप्रदेश में कई ऐसे शक्ति पीठ हैं, जो अपने अद्भुत चमत्कारों और सिद्ध शक्तियों के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं.
भक्तों की आस्था
इन मंदिरों में हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और यहां की दिव्यता का अनुभव करते हैं.
भादवा माता मंदिर
नीमच जिले में स्थित भादवा माता का मंदिर पूरे मालवा क्षेत्र में बेहद ही पूजनीय माना जाता है. इसे अक्सर मालवा की वैष्णो देवी के नाम से जाना जाता है.
चमत्कारिक स्थल
इस मंदिर में होने वाले चमत्कारों के कारण यह काफी प्रसिद्ध है, नवरात्रि में मंदिर की रौनक और भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है.
विशेष मान्यता
इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां का जल शारीरिक अक्षमता, मानसिक संताप और कई प्रकार की पीड़ाओं से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है.
अमृत कुण्ड
मंदिर में एक प्राचीन बावड़ी है जिसे अमृत कुण्ड कहा जाता है, माना जाता है कि यहां स्नान करने से लकवा और अन्य शारीरिक समस्याओं से लोगों को राहत मिलती है.
नवरात्रि में होती है धूम
नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष पूजन, अनुष्ठान और भव्य आयोजन किए जाते हैं, बड़ी संख्या में लोग समस्याओं का समाधान पाने के लिए यहां आते हैं.
माता का आशीर्वाद
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता भादवा के आशीष से मानसिक शांति प्राप्त होती है और स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है.
विशेष आरती
मान्यता के अनुसार, स्वास्थ्य लाभ की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु पहले अमृत बावड़ी में स्नान करते हैं और फिर लगातार चार शनिवार तक शाम की आरती में शामिल होकर प्रार्थना करते हैं.