भारत अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ा इतिहास रचने वाला है. बस कुछ ही घंटों में चंद्रयान-3 चांद पर उतरने वाला है.

सब कुछ सही हुआ तो चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर कल शाम 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरेगा.

ISRO वैज्ञानिकों का दावा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, इस बार लैंडिंग होकर रहेगी.

बता दें कि भारत को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश होगा.

23 अगस्त शाम 5.45 बजे लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय हो चुका होगा. वहीं सब कुछ सही हुआ तो 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव प्रसारण 23 अगस्त शाम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी.

ISRO की वेबसाइट isro.gov.in पर आप चांद पर लैंडिंग लाइव देख सकते हैं.

हालांकि लैंडिंग में कई चुनौतियां भी हैं, पहली चुनौती लैंडर की रफ्तार को नियंत्रित रखना, दूसरा लैंडर उतरते समय सीधा रहे.

विक्रम जिस समय उतरेगा, उस समय उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकेंड रहेगी.

VIEW ALL

Read Next Story