चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का काउनडाउन शुरू हो गया है. अब सभी को 6 बजकर 4 मिनट का इंतजार है. चंद्रयान-3 चांद पर 14 दिन रहकर स्टडी करेगा.

Aug 23, 2023

पहली बार कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट को उतारेगा.

चंद्रयान-3 की चांद पर बुधवार को 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी है. इस दौरान 15 मिनट बेहद खास होंगे.

चंद्रयान-3 चांद पर भूकंप की स्टडी, सतह पर गर्मी का अध्ययन, पानी की खोज, खनिज की जानकारी और मिट्टी की स्टडी करेगा.

बता दें कि अब तक अमेरिका, चीन और रूस ने ही चांद पर सफल लैंडिंग की है. अगर आज भारत सफल हुआ तो भारत चौथा देश बनेगा.

लैंडिंग के वक्त चंद्रयान-3 की स्पीड 1.68 किमी प्रति सेंकेंड होगी.

चंद्रयान-3 चांद पर दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जो बेहद ही ठंडा है , यहां सूरज की रोशनी कम पड़ती है

मिशन मून के मास्टरमाइंड इसरो के चैयरमैन एस सोमनाथ के अलावा पी वीरमुथुवेल, एस उन्नीकृष्णन नायर, एस शंकरण और एस राजराजन हैं.

VIEW ALL

Read Next Story