मध्य प्रदेश के फेमस मिठाइयों का नाम क्या है?

Mayuri Payal
Apr 06, 2026

मध्य प्रदेश की मिठाइया

मध्य प्रदेश की मिठाइयों का स्वाद अपने आप में ही बेहद अलग है.

लोग दूर-दूर से आते हैं और अपने साथ किलो-किलो भर कर मिठाई लेकर जाते हैं.

तो चलिए जानते हैं उन मिठाइयों का नाम.

खोवा जलेबी

ये जलेबी मावे से बनी होती है जो दिखने में बड़ी और मोटी होती है. इनका रंग मरून कलर का होता है. स्वाद में मिठी होती हैं.

मावा बाटी

मावे से बनी ये मिठाई दिखने में बड़े गुलाब जामुन जैसी होती है लेकिन स्वाद में गुलाब जामुन से थोड़ी अलग होती है.

ग्वालियर की गजक

तिल और गुड़ से बनी ये गजक ग्वालियर की शान है. मायके आई महिलाएं गजक अपने साथ पैक कर ससुराल ले जाती हैं.

खुरचन

खुरचन को दूध की मलाई से बनाया जाता है.ये मिठाई लेयर बाय लेयर तैयार होता है.

मालपुआ

मैदा और दूध के घोल से तैयार पुआ को चाशनी में डूबोकर तैयार किया जाता है और फिर कहलाता है मालपुआ.

श्रीखंड

गाढ़े दही और चीनी से श्रीखंड को तैयार किया जाता है जिसे केसर और इलायची से सजाकर एक डेजर्ट के रूप में खाया जाता है.

पेठा पान

ये एक तरह का पेठा होता है जिसे पान के रुप में बनाया जाता है. इसका स्वाद मिठा होता है बिल्कुल पेठे की तरह.

VIEW ALL

Read Next Story