#MahaExitPollOnZee: बिहार में इस बार किसकी सरकार? जानिए 5 बड़ी बातें
Advertisement

#MahaExitPollOnZee: बिहार में इस बार किसकी सरकार? जानिए 5 बड़ी बातें

ABP, Times Now और TV9 भारतवर्ष के सर्वे ने सस्पेंस बढ़ा दिया है. इन सर्वे के मुताबिक इस बार बिहार में कांटे की टक्कर हो सकती है. हालांकि न्यूज 18 इंडिया- चाणक्य के एग्जिट पोल ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया है.

#MahaExitPollOnZee: बिहार में इस बार किसकी सरकार? जानिए 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली: बिहार विधान सभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) का तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. अब अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं और गौर करने वाली बात ये है कि बिहार में किसी को भी पूर्ण बहुमत मिलते नजर नहीं आ रहा है. ABP, Times Now और TV9 भारतवर्ष के सर्वे ने सस्पेंस बढ़ा दिया है. इन सभी सर्वे के मुताबिक इस बार बिहार में कांटे की टक्कर हो सकती है. 

हालांकि टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया है. इस सर्वे के मुताबिक बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है. एनडीए को 55 सीटें, महागठबंधन को 180 सीटें और अन्य को 84 सीटें मिल रही हैं. हालांकि ये अभी सिर्फ अनुमान हैं, चुनाव के अंतिम नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. 

एग्जिट पोल की 5 बड़ी बातें
- एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में किसी को बहुमत नहीं 
- महागठबंधन को NDA से ज्यादा सीटों का अनुमान
- एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में त्रिशंकु सरकार
- LJP के जाने से NDA को नुकसान का अनुमान
- LJP की सरकार बनाने में हो सकती है बड़ी भूमिका

एबीपी न्यूज-C वोटर
एबीपी न्यूज-C वोटर ने अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन को हल्की बढ़त दी है. एबीपी न्यूज-C वोटर ने एनडीए को 104-128 सीटें, महागठबंधन को 108-131 सीटें, एलजेपी को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें दी हैं. 

ये भी पढे़ं- #MahaExitPollOnZee: सर्वे ने बढ़ाया सस्पेंस, बिहार में दिख रही कांटे की टक्कर

टाइम्स नाउ न्यूज- C वोटर 
टाइम्स नाउ न्यूज- C वोटर  के एग्जिट पोल में महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर है. सर्वे में एनडीए को 116 सीटें, महागठबंधन को 120 सीटें, एलजेपी को 1 सीट और निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीटें दी हैं. 

REPUBLIC + जन की बात
REPUBLIC- जन की बात ने  अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन 118-138 सीटें, 91-117 सीटें, एलजेपी को 5-8 सीटें और को 3-6 सीटें दी हैं. 

TV9 भारतवर्ष
TV9 भारतवर्ष ने अपने सर्वे में एनडीए को 110-120 सीटें दी हैं, महागठबंधन के खाते में 115-125 सीटें जाती नजर आ रही हैं जबकि एलजेपी को 3-5 सीटें और अन्य की झोली में 10-15 सीटें मिल रही हैं. 

Video-

Trending news