जनसभा करने पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया
Advertisement

जनसभा करने पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर शनिवार (29 दिसंबर) को मुंबई के वर्ली स्थित जंबोरी मैदान में जनसभा करने वाले हैं, जबकि मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है.

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की फाइल फोटो.

नई दिल्ली: मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (28 दिंसबर) को पुलिस ने नजरबंद किया और फिर उसके बाद उन्हें देर शाम हिरासत में ले लिया गया. जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर शनिवार (29 दिसंबर) को मुंबई के वर्ली स्थित जंबोरी मैदान में जनसभा करने वाले हैं, जबकि मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है.

fallback

भीम आर्मी के प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उन्हें होटल में नजरबंद रखा और शाम को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत दी. लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जब पता चला कि चंद्रशेखर पश्चिमी उपनगर मलाड के मनाली होटल में ठहरे हैं, तो पुलिस ने सुबह मनाली होटल पहुंची और चंद्रशेखर समेत उनके सहयोगियों को नजरबंद कर लिया. बताया जा रहा है कि यहां से वो चैत्य भूमि जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया.

इस मामले का जानकारी जब कार्यकर्ताओं को लगी, तो कार्यकर्ता होटल पहुंचने लगे और नजरबंदी से मुक्त करने की मांग करने लगे. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. इस झड़प के बाद देर शाम 
पुलिस ने चंद्रशेखर को चैत्य भूमि जाने की इजाजत दे दी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया. 

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर मुंबई समेत राज्य के चार स्थानों पर सभा करना चाहते हैं. मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है.

Trending news