गणेश चतुर्थी से पहले ही कीजिये 'लालबाग के राजा' के दर्शन- देखें वीडियो
Advertisement

गणेश चतुर्थी से पहले ही कीजिये 'लालबाग के राजा' के दर्शन- देखें वीडियो

देशभर में इन दिनों गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर गणपति के स्‍वागत की तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि देश के कई शहरों में भगवान गणेश का दरबार सजता है। मुंबई में 'लालबाग के राजा' की महिमा काफी है और इनके दर्शन करने के लिए हर कोई बेताब रहता है। इस बार भी लालबाग के राजा अपने भक्‍तों को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं। गौर हो कि लालबाग के राजा के उत्सव का ये 82वां साल है। 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत सोमवार 5 सितंबर से हो रही है।

फोटो सौजन्‍य: एएनआई ट्वीटर

मुंबई : देशभर में इन दिनों गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर गणपति के स्‍वागत की तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि देश के कई शहरों में भगवान गणेश का दरबार सजता है। मुंबई में 'लालबाग के राजा' की महिमा काफी है और इनके दर्शन करने के लिए हर कोई बेताब रहता है। इस बार भी लालबाग के राजा अपने भक्‍तों को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं। गौर हो कि लालबाग के राजा के उत्सव का ये 82वां साल है। 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत सोमवार 5 सितंबर से हो रही है।

गणेश चतुर्थी से कुछ दिन पहले ही यहां भगवान गणपति अपने रूप के दर्शन दे चुके हैं। बुधवार को लालबाग के राजा के दर्शन के लिए उनके मंडल से पर्दा हटा दिया गया।

बता दें कि लालबाग का राजा मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजानिक गणेश मंडल है। इस मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं। लालबाग के राजा के दर्शन करना ही अपने आप में भाग्यशाली समझा जाता है। यहां मन्नते मांगी जाती है और बताया जाता है कि लोगों की मन्नतें पूरी भी होती है। बप्पा की मूर्ति में इस बार बदलाव करते हुए उनके पीछे एक उल्लू बनाया गया है। उल्लू 'मां लक्ष्मी' का वाहन है।

देखें वीडियो:-

Trending news