स्कूली लड़कियों के साथ बलात्कार का आरोपी IAS अधिकारी 30 मार्च तक पुलिस हिरासत में
Advertisement

स्कूली लड़कियों के साथ बलात्कार का आरोपी IAS अधिकारी 30 मार्च तक पुलिस हिरासत में

एक 58 वर्षीय आईएएस अधिकारी को चार नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार और छेड़छाड़ करने के आरोप में यहां गिरफ्तार किया गया है।

पुणे : एक 58 वर्षीय आईएएस अधिकारी को चार नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार और छेड़छाड़ करने के आरोप में यहां गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। महाराष्ट्र कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक एमएच सावंत को अदालत ने आज 30 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सावंत को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। लोक अभियोजक लीना पाठक ने पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगी थी।

सिंघड़ थाने के निरीक्षक बलवंत काशिद ने बताया कि सावंत शिवाजी नगर में रहता है और कभी कभी सिन्हागढ़ सड़क से लगे हिंगेन खुर्द में एक स्कूल के नजदीक स्थित अपने ससुर के फ्लैट में जाया करता था।

निरीक्षक ने बताया कि सावंत हाउसिंग सोसायटी की पार्किंग में खेलने के लिए आने वाली स्कूली छात्राओं को कथित तौर पर पैसे और चॉकलेट का लालच देता था और उन्हें अपने कंप्यूटर पर अश्लील सामग्री दिखाता था और उनका यौन उत्पीड़न करता था।

इन सभी लड़कियों की उम्र 10 वर्ष से कम है। उन्होंने हाल ही में अपने स्कूल के काउंसलर को इस के बारे में बताया था, जिसने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को सतर्क किया। निरीक्षक ने बताया, हमने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 354 (छेड़छाड़), बच्चों के खिलाफ यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोस्को) की धारा 6, 8 और 10 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 (ए), (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Trending news